रांची, जून 25 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के क्रियान्वयन के 10 वर्ष बुधवार को पूरे हो गए। इस उपलब्धि में राज्य के सभी नगर निकायों में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। योजना की 10वीं वर्षगांठ के अवसर पर नगरीय प्रशासन निदेशालय की निदेशक नैंसी सहाय ने सभी लाभार्थियों एवं नगर निकायों को बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि राज्य में शहरी आवास विहीनों एवं वंचितों के लिए केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 का शुभारंभ किया गया है। इसके तहत पात्र लाभुक अपने नगर निकाय अथवा ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन दस वर्षों में राज्य के नगर निकायों के हजारों शहरी बेघरों के पक्के आवास का सपना पूरा हुआ है। गरीब लाभुकों के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव हुए हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के चतुर्थ घटक "लाभार्थी आधार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.