प्रयागराज, अप्रैल 17 -- प्रयागराज। प्रधानमंत्री आवास योजना-2 के लिए इस बार मोहल्लों में कैंप लगाकर आवेदन लिए जा रहे हैं। नगर निगम मोहल्लों में शिविर लगा रहा है। पार्षदों को इस योजना में आवास के लिए लोगों को शिविर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी दी गई है। शिविरों में प्राप्त हो रहे आवेदन ऑनलाइन शासन को भेजे जाएंगे। प्रदेश सरकार के प्रमुख सचिव (नगर विकास) अमृत अभिजात ने पीएम आवास योजना-2 को लेकर आदेश जारी किया था। प्रमुख सचिव के आदेश में सभी आवेदन ऑनलाइन करने के साथ नगर निगम को शिविर लगाने के लिए भी निर्देशित किया था। उसी क्रम में नगर निगम पहली बार आवास योजना के लिए शिविर लगा रहा है। इलहाबाद पश्चिमी में शिविर लगाकर आवेदन लिए जा रहे हैं। नगर निगम के राजस्व निरीक्षकों को शिविरों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। डूडा (प्रयागराज) की अधिकारी प्रतिभा श्रीवास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.