सासाराम, मार्च 29 -- सासाराम एक संवाददाता। जिला प्रशासन द्वारा पीएम आवास योजना के तहत योग्य लाभुकों का सर्वे करने कार्य युद्ध स्तर से किया जा रहा है। इसको लेकर सासाराम प्रखंड विकास पदाधिकारी जर्नादन तिवारी द्वारा आवास सहायकों के साथ बैठक किया गया। जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के वंचित योग्य लाभुकों को 30 अप्रैल तक सर्वे का कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण के लिए सख्त निर्देश दिया। बताया कि सासाराम प्रखंड को पीएम आवास योजना के मिले लक्ष्य के विरूद्ध लगभग 75 प्रतिशत तक पूरा कर लिया गया है। शेष एक माह के अंदर सर्वे का कार्य पूर्ण करना होगा। इसके लिए समन्यव स्थापित कर योजना से वंचित योग्य लाभुकों के चिन्हित करना सुनिश्चित करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.