समस्तीपुर, फरवरी 6 -- सिंघिया। प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ देने के लिए पंचायत स्तर पर हुए सर्वेक्षण के बाद वारी पंचायत में बनी सूची में लोगों ने अनियमितता का आरोप लगाया है। सूची से गरीब और नि:शहाय आवास विहीन लोगों का नाम गायब है। वारी पंचायत के आवास विहीन दलित व महादलित परिवार के दर्जनों लोगों ने दलित एवं महादलित संघर्ष समिति के बैनर तले शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में धरना दिया। धरना पर बैठे लोगों ने वारी पंचायत में सर्वे के बाद बनी पीएम आवास सूची में गड़बड़ी का आरोप लगाया। इन लोगों ने कहा कि जनप्रतिनिधियों व सर्वेयर ने मिलीभगत कर असली हकदार को सूची से गायब कर दिया है। धरना का नेतृत्व कर रहे दलित नेता हरि नारायण पासवान ने बताया कि वारी पंचायत के सैकड़ों दलित व महादलित परिवार पीएम आवास से वंचित हैं। इस संबंध में बीडीओ विवेक रंजन ने ...