पूर्णिया, जून 21 -- पूर्णिया, वरीय संवाददाता। प्रधानमंत्री आवास योजना में सुस्ती पर आधे दर्जन बीडीओ को सख्त चेतावनी दी गयी है। जिलाधिकारी अंशुल कुमार ने संतोषजनक प्रगति नहीं होने पर बायसी,भवानीपुर, जलालगढ़, के नगर तथा बनमनखी प्रखंड विकास पदाधिकारी को चेतावनी देते हुए त्वरित गति से प्रधानमंत्री आवास योजना में प्रगति लाने का निर्देश दिया है। जिला पदाधिकारी द्वारा सभी संबंधित पदाधिकारियों को आवास प्लस पर चिन्हित भूमिहीन लाभुकों को मुख्यमंत्री वास क्रय योजना से लाभान्वित करते हुए पीएमजीएवाई से आच्छादित करने का निर्देश दिया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा सभी संबंधित पदाधिकारियों को क्षेत्र भ्रमण के दौरान लगातार पीएमजीएवाई की जांच करने के लिए भी कहा गया है। जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला समन्वय समिति की बैठक की गई। प्रधानमंत्री आव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.