लखनऊ, फरवरी 24 -- नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने कहा है कि प्रधानमंत्री आवास योजना में किसी तरह की लापरवाही नहीं चलेगी। सरकार की मंशा है कि शहरी विकास की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। नगर विकास मंत्री ने मंगलवार को संगम सभागार लखनऊ में बैठक के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी की प्रगति की गहन समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पात्र लाभार्थियों को समय से आवास उपलब्ध कराएं। लंबित आवासों के निर्माण को शीघ्र पूर्ण कराए तथा जिन लाभार्थियों की किस्तें लंबित हैं, उनका भुगतान तत्काल सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अपात्र व्यक्तियों को सूची से हटाकर वास्तविक पात्रों को जोड़ने, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखने तथा नियमित भौतिक सत्यापन कराने के निर्देश दिए। पीएम आवास योजना गरीबों के सम्मान, सुरक्षा और बेहतर जीवन की आधा...