रामपुर, मार्च 30 -- पीएम आवास योजना ग्रामीण में सर्वे को अब दो दिन बचे हैं। 31 मार्च को सर्वे का काम पूरा हो जाएगा। इसके बाद सर्वे करा चुके परिवारों का भौतिक सत्यापन कराया जाएगा। अभी तक जिले में 22 हजार के करीब परिवारों ने सरकार से पीएम आवास के लिए दावा किया है। जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लिए पात्रों का चयन करने के लिए सर्वेयर घर जाकर गरीबों को आवास योजना सूची में शामिल करने का काम कर रहे हैं। आवेदन के लिए दो प्रकार की सुविधा दी गई है। एक तो पात्र स्वयं आवेदन कर सकता है। दूसरे सरकारी कर्मियों के माध्यम से सर्वे कराया जा है। परियोजना निदेशक डीआरडीए डीएन तिवारी ने बताया कि लाभार्थियों का डाटा मोबाइल के माध्यम से उनके घर पर ही ऑनलाइन दर्ज किया जा रहा है। आवास योजना में महिलाओं को प्राथमिकता दी जा रही है। परियोजना निदेशक के म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.