मुजफ्फरपुर, फरवरी 5 -- मुजफ्फरपुर, वसं। जिला ग्रामीण विकास विभाग ने प्रधानमंत्री आवास योजना के आवेदकों का भौतिक सत्यापन करने का दूसरा दौर शुरू कर दिया है। इस दौर का सत्यापन कार्य प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा नामित कर्मचारी और अधिकारी करेंगे। वे वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान योजना के लिए दिए गए आवेदनों पर घर घर जाकर आवेदकों से मिलेंगे। साथ ही उनकी कई स्तर पर जांच कर निर्धारित फॉर्मेट में उसकी प्रविष्ट कर आगे की कार्रवाई के लिए बीडीओ को सौंपेंगे। इसके पूर्व पहले दौर के सत्यापन का काम पंचायत तकनीकी सहायकों और पंचायत सचिवों के स्तर से पूरा किया जा चुका है। उनके द्वारा प्रखंड कार्यालय को सौंपे गए सत्यापन रिपोर्ट में कुछ आवेदनों को चयन किए जाने योग्य नहीं पाया है। उनकी आपत्तियों के निराकरण के लिए दूसरे दौरा का सत्यापन कराया जा रहा है। इसके बाद त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.