जहानाबाद, दिसम्बर 29 -- करपी, निज संवाददाता। जिला पदाधिकारी अमृषा बैंस के निर्देशानुसार, सोनभद्र बंशी सूर्यपुर प्रखंड में प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रशांत कुमार की मॉनिटरिंग में प्रखंड के सभी आठों पंचायतों में सूचीबद्ध आवास योजना का सत्यापन कार्य जोर शोर से चल रहा है। पीएमएवाई- जी चेकर नाम से संचालित कार्य में बीडीओ स्वयं प्रत्येक टीम के के कार्यों की समीक्षा कर रहे है। संबंधित कार्य में आवास सहायकों के साथ स्वच्छता पर्यवेक्षक एवं विकास मित्र की ड्यूटी लगाई गई है।बीडीओ ने निर्देश दिया है कि प्रत्येक टीम को प्रत्येक दिन का टारगेट हर हाल में पूरा करना होगा। साथ ही इस कार्य को पूरी ईमानदारी, सुचिता एवं विभागीय निर्देशों के मापदंड के साथ पूर्ण करेंगे। बीडीओ ने आवंटित टारगेट से कम कार्य करने वाले कर्मियों को ससमय कार्य पूर्ण करने की चेतावनी दी ह...