जहानाबाद, दिसम्बर 27 -- सोनभद्र पंचायत में पंचायत चेकर टीम के द्वारा प्रत्येक लाभुकों के आवासन स्थलों का सूक्ष्मता से जायजा लिया इस प्रक्रिया में लाभार्थियों सत्यापन सहित अन्य बिंदुओं पर कार्य किया जा रहा है करपी, निज संवाददाता। सोनभद्र बंशी सूर्यपुर प्रखंड में प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रशांत कुमार की मॉनिटरिंग में प्रखंड के सभी आठों पंचायतों में सूचीबद्ध आवास योजना का सत्यापन किया गया। इस कार्य का नाम पीएमएवाई- जी चेकर रखा गया है। इस कार्यक्रम में स्वयं बीडीओ सभी कर्मियों की मॉनिटरिंग कर रहे है। संबंधित कार्य में आवास सहायकों के साथ स्वच्छता पर्यवेक्षक एवं विकास मित्र की ड्यूटी लगाई गई है। बीडीओ ने निर्देश दिया है कि प्रत्येक टीम को प्रत्येक दिन का टारगेट हर हाल में पूरा करना होगा। साथ ही इस कार्य को पूरी ईमानदारी, सुचिता एवं विभागीय निर्...