अररिया, दिसम्बर 17 -- सिकटी। एक संवाददाता सिकटी प्रखंड मुख्यालय स्थित कार्यालय में मंगलवार को ग्रामीण विकास विभाग एवं पंचायती राज विभाग के योजनाओं की समीक्षा हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए बीडीओ परवेज आलम ने सभी पंचायत सचिवों को पंचायत सरकार भवन का सुचारू रूप से क्रियान्वयन के निर्देश दिए। साथ ही बताया कि प्रखंड के भिड़भिड़ी, मुरारीपुर, डेरुआ तथा पड़रिया में पंचायत सरकार भवन लगभग कम्प्लीट होने पर है। शेष बचे पंचायतों में भी पंचायत सरकार भवन निर्माण के लिए भूमि चिह्नित कर ली गई है। उन्होंने अभियंता को निर्माण कार्य में विभागीय निर्देश का हवाला देते निरीक्षण करने का निर्देश दिया। साथ हीं मनरेगा के तहत कनीय अभियंता एवं सहायक अभियंता को पोषण वाटिका के लिए स्थल चयन करने को कहा। मनरेगा अंतर्गत प्रति ग्राम कम से कम पांच योजनाओं के क्रियान्वयन एवं ...