संभल, मार्च 28 -- प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) के तहत जिले में जरूरतमंद परिवारों को पक्के मकान का लाभ दिलाने के लिए ऑनलाइन सर्वे का कार्य चल रहा है। आवास के लिए जिले में अब तक हुए सर्वे में कुल 18388 लोगों का चिन्हीकरण किया गया है। आवास योजना का लाभ केवल पात्र लाभार्थियों तक पहुंचे, इसके लिए सर्वे में सामने आए लाभार्थियों की क्रॉस चेकिंग होगी। क्रॉस चेकिंग के बाद ही लाभार्थियों की फाइनल सूची बनाई जाएगी। इस बार प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के लिए आवास प्लस 2024 एप के जरिये ऑनलाइन सर्वे किया जा रहा है। जिले में फरवरी से आवास के लिए गांव-गांव सर्वे का काम चल रहा है। 31 मार्च 2025 तक सर्वे पूरा किया जाना है। आठों ब्लॉकों की 970 ग्राम पंचायतों में सर्वेयर काम कर रहे हैं। इसके अलावा मोबाइल एप के माध्यम से सेल्फ सर्वे की सुवि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.