गौरीगंज, फरवरी 6 -- अमेठी। शुक्रवार को डीएम संजय चौहान की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के प्रभावी क्रियान्वयन एवं प्रगति की समीक्षा हेतु निगरानी समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें डीएम ने योजना के अंतर्गत स्वीकृत आवासों के निर्माण कार्यों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए तथा प्रत्येक स्तर पर नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए। योजना के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डीडीओ वीर भानु सिंह, पीडी डीआरडीए ऐश्वर्य यादव, बीएसए संजय तिवारी, एलडीएम आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...