शामली, जनवरी 28 -- प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना-2 के तहत जिले में करीब दस हजार आवेदकों में से 1739 पात्रों को मकानों की नींव रखने के पहली किस्त जारी कर दी गयी है, जबकि सात हजार से अधिक आवेदन अभी नगर निकायों एवं तहसील स्तर पर जांच में लंबित पड़े है। शासन को 2433 पात्रों की डीपीआर शासन को भेजी गयी थी। इस पर आवेदनों पत्रों की जांच लंबी खींच रही है। इस कारण ऊन एवं जलालाबाद कस्बे में एक भी आवेदक को लाभ नहीं मिला है। उधर लाभ लेने वाले कैराना नगर पालिका सबसे आगे है। कैराना में 992 पात्रों को पहली किस्त का लाभ मिल गया है। शहरी आवास योजना -2 के तहत इस बार आवेदकों की संख्या 13 हजार से अधिक पहुंच गयी, लेकिन आवेदनों की जांच धीमी गति से चल रही है। कुछ नगर निकाय तो जिनमें जांच न होने से उनके यहां एक भी आवेदन जमा नहीं हुए है। लगभग नौ हजार आवेदकों की जां...