अररिया, मार्च 7 -- पलासी । (ए.सं) पलासी प्रखंड के विभिन्न पंचायतो में पीएम आवास योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2024-25 में प्राप्त लक्ष्य के विरुद्ध 1583 नए पात्र लाभुकों के के बीच स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया। इस बाबत बीडीओ आदित्य प्रकाश ने बताया कि प्रखंड के 21 पंचायतो में वित्तीय वर्ष 2024-25 के चयनित पीएम आवास के पात्र लाभुकों को प्रथम किश्त एक मुश्त उनके खाते में ट्रांसफर किया गया। साथ ही साथ चहटपुर पंचायत के आवास पूर्ण कराने वाले 10 लाभुकों को मिशन गृह प्रवेश के तहत चाबी सौंपी गई। इस अवसर पर पंचायत की मुखिया रूबी शोएब, आवास पर्यवेक्षक सुमन कुमार, पीएम आवास सहायक राहिल परवेज आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.