फिरोजाबाद, नवम्बर 2 -- केंद्र और प्रदेश सरकार की प्राथमिकता में शामिल प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लाभार्थियों का सत्यापन कराया जाएगा। अपात्र पाए जाने पर जिला प्रशासन द्वारा संबंधितों पर कार्रवाई की जाएगी। शासन ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत चार हजार से अधिक आवासों का लक्ष्य निर्धारित किया है। अभी तक 3500 से अधिक लाभार्थियों ने आवेदन किए हैं। शासन और प्रशासन की मंशा है कि पात्र व्यक्ति को पक्के आवास मिले। उसके सिर पर छत हो, जिससे उनका परिवार और बच्चे सुरक्षित रह सके। इस योजना के दायरे में ऐसे परिवार आते हैं, जो आवास विहीन हो अथवा एक या दो कमरों के कच्चे मकान में अपने परिवार के साथ जीवन यापन कर रहे हैं। सरकार द्वारा पात्र व्यक्ति को तीन किस्तों में 2.50 लाख रुपये की धनराशि उपलब्ध कराई जाती है। जिलाधिकारी रमेश रंजन और मुख...