हरदोई, फरवरी 9 -- शाहाबाद। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सरकार द्वारा दी जा रही धनराशि के नाम पर अवैध वसूली करने वालों को लेकर नगरपालिका प्रशासन ने लाभार्थियों से सतर्क रहने की अपील की है। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी ने कहा आवास पूरी तरह निःशुल्क है और इसके लिए किसी को भी कोई पैसा देने की आवश्यकता नहीं है। पीएम आवास योजना के अंतर्गत इन दिनों पात्र लाभार्थियों को किस्त की धनराशि जारी की जा रही है। इसी बीच कुछ लोगों द्वारा लाभार्थियों से अवैध रूप से पैसे मांगने की शिकायतें सामने आई हैं। सूत्रों के अनुसार, बिचौलिये और दलाल योजना का लाभ दिलाने के नाम पर लोगों से रुपये वसूलने का प्रयास कर रहे हैं। शिकायतें मिलने के बाद नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी ने नगर क्षेत्र में मुनादी कराकर आमजन को सचेत किया है कि कोई भी लाभार्थी किसी व्यक्ति को पैसे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.