पटना, दिसम्बर 11 -- ग्रामीण विकास विभाग ने केंद्र सरकार के प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत बकाया 4491 करोड़ जारी करने का आग्रह किया है। विभाग के मंत्री श्रवण कुमार ने गुरुवार को केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान से दिल्ली में मुलाकात की और आग्रह पत्र सौंपा। मुलाकात के क्रम केंद्रीय मंत्री ने बिहार सरकार को आश्वासन दिया कि राज्य की ग्रामीण जनता से संबंधित योजनाओं पर साकारात्मक विचार कर जल्द राशि जारी की जाएगी। मंत्री श्रवण कुमार ने केंद्र सरकार से कहा है कि प्रधानमंत्री आवास योजना में वित्तीय वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 को मिलाकर राज्य को कुल 12 लाख 21 हजार 247 लक्ष्य उपलब्ध कराया गया है। इनमें 11.35 लाख परिवारों को प्रथम किस्त, 7.47 लाख को द्वितीय किस्त तथा 3.27 लाख परिवारों को तृतीय किस्त का भुगतान किया गया है। योजना के...