गंगापार, अगस्त 30 -- पियरी ग्राम प्रधान इन दिनों अधिकारियों की जांच के दायरे में होने के कारण चर्चा में हैं। कुछ दिन पहले गोपालक के पद पर काम कर रहे ग्राम प्रधान के पिता सहित पांच परिजनों को खुली बैठक में हटवाकर बीडीओ मांडा ने पांच नये गोपालकों की नियुक्ति की थी। अब एक शिकायत पर प्रधान की मां के नाम पीएम आवास आवंटन की जांच का डीएम ने आदेश दिया है। पियरी गोशाला में गोपालक के पद पर कार्यरत ग्राम प्रधान के पिता, चाचा, चाची और चचेरे भाई को एक सप्ताह पूर्व जांच के बाद खुली बैठक में हटाकर इनके स्थान पांच अन्य लोगों को बीडीओ के आदेश पर गोपालक रखा गया था। अब दूसरी शिकायत पियरी गाँव के एक शिकायत कर्ता भगवानदास ने डीएम को शपथ पत्र देकर की है कि ग्राम प्रधान पियरी ने अपनी माँ धर्मा देवी के नाम पीएम आवास आबंटन किया है। इसके अलावा गोशाला में भूसा, चून...