पटना, मार्च 24 -- प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के 75 हजार 295 लाभुक परिवारों के खाते में 301 करोड़ 18 लाख रुपये प्रथम किस्त के रूप में हस्तांतरित किए गए हैं। ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने सोमवार को विभागीय सभागार में आयोजित कार्यक्रम में राशि का भुगतान किया। साथ ही उन्होंने पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि इन लाभुकों अधिकतम 100 दिनों के अंदर पक्के मकान का निर्माण कराकर तीन किस्तों में राशि का भुगतान कराएं। मंत्री ने कार्यक्रम में कहा कि राज्य के बेघर तथा कच्चे आवासों में रहने वाले परिवारों को बुनियादी सुविधाओं से युक्त पक्के आवास की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए इस योजना का कार्यान्वयन किया जा रहा है। मौके पर विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह ने कहा कि इस योजना के तहत हर लाभुक को तीन किस्तों में एक लाख 20 हजार रुपये दिये जाते हैं। इनमें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.