बांका, फरवरी 24 -- बांका, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। पीएम नरेन्द्र मोदी सोमवार को भागलपुर पहुंच रहे है। इसको लेकर एक ओर जहां भागलपुर पुलिस एक्टिव है। वहीं दूसरी ओर बांका पुलिस भी पूरी तरह मुस्तैद है। दरअसल, पड़ोसी जिला बांका होने की वजह से जिला व पुलिस प्रशासन अलर्ट है। साथ ही एसपी उपेन्द्रनाथ वर्मा ने जिलेभर के पुलिस अधिकारी व थानेदार को सजग व सतर्क रहने की बात कही है। इधर, बांका झारखंड के सीमावर्ती इलाका होने की वजह से पुलिस रोकटोक अभियान के तहत झारखंड से बांका आने वाले हर किसी पर पैनी नजर बनाए हुए है। वहीं जिले में कोई अप्रिय घटना न हो, इसपर विशेष ध्यान रखा जा रहा है। बता दें कि, भागलपुर के सीमावर्ती थाना अमरपुर, रजौन, धोरैया पुलिस को सीमा पर खास निगाह बनाये रखने का निर्देश जारी किया गया हैं। जबकि झारखंड के सीमावर्ती थाना चांदन एवं पंजवारा...