मधुबनी, जनवरी 11 -- घोघरडीहा। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान घोघरडीहा में 12 जनवरी को सुबह साढ़े दस बजे से प्रधानमंत्री राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप मेला आयोजित होगा।मेले में सभी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं के उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थी अपने शैक्षणिक व व्यवसायिक प्रमाण पत्र, निवास, जाति, आधार कार्ड फोटो सहित सभी दस्तावेजों के साथ शामिल हो सकते हैं। प्राचार्य रणविजय कुमार ने बताया कि सभी प्रशिक्षणार्थियों का एमएसडीई भारत सरकार वआर डी एस डी ई की ओर से विभिन्न कंपनियों की ओर से पंजीयन होगा। आईटीआई प्रशिक्षु एनसीवीटी एम आई एस पोर्टल से पंजीकरण कर सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...