पटना, जनवरी 28 -- पटना मेडिकल कॉलेज एलुमिनी एसोसिएशन की ओर से बुधवार को बताया गया है कि पीएमसीएच के 101वें स्थापना दिवस समारोह में 110 छात्र-छात्राओं को गोल्ड मेडल दिया जाएगा। स्थापना दिवस समारोह 24 और 25 फरवरी को होगा। एसोसिएशन की तरफ से गोल्ड मेडल के लिए छात्र-छात्राओं का चयन कर लिया गया है। एसोसिएशन के संयोजक डॉ. सच्चिदानंद ने कहा कि विदेश में कार्यरत पीएमसीएच के पूर्व छात्र पटना पहुंचेंगे और कॉलेज से जुड़ी अपनी यादें, अनुभव और उपलब्धियां साझा करेंगे। यह आयोजन सिर्फ एक उत्सव नहीं, बल्कि पीएमसीएच की परंपरा और विरासत को आगे बढ़ाने का प्रयास है। उन्होंने बताया कि बीयूएचएस और एकेयू की परीक्षाओं में वर्ष 2024 और 2025 में टॉप करने वाले छात्रों को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान समारोह पीएमसीएच परिसर में आयोजित होगा।

हिंदी हिन्दुस...