पटना, दिसम्बर 31 -- डॉ. बिनय कुमार पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल के सर्जरी विभाग के नए विभागाध्यक्ष बनाये गये हैं। बुधवार को डॉ. इकबाल अहमद विभागाध्यक्ष सर्जरी पटना मेडिकल कॉलेज पटना के पद से सेवानिवृत हुए। नए विभागाध्यक्ष के रूप में डॉ. बिनय कुमार ने पदभार ग्रहण किया। मौके पर प्राचार्य और अधीक्षक के अलावा लगभग सभी विभागाध्यक्ष उपस्थित थे। सभी ने डॉ. बिनय कुमार के नेतृत्व में पीएमसीएच के उज्जवल भविष्य की कामना की। डॉ. बिनय कुमार ने बताया कि आने वाले समय में जल्द ही नए भवन में सर्जरी विभाग को हस्तांतरित किया जाएगा। मरीजों के इलाज में गुणवत्तापूर्ण कार्य होंगे। अनुशासन के साथ मरीजों की सेवा करने पर फोकस रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.