पटना, फरवरी 18 -- असम सरकार में आयुक्त डॉ. सिद्धार्थ सिंह बुधवार को पीएमसीएच पहुंचे। निर्माणाधीन विश्वस्तरीय अस्पताल के तर्ज पर असम में भी 3000 बेड का अस्पताल प्रस्तावित है। पीएमसीएच में किस प्रकार निर्माण के दौरान मरीजों का इलाज चल रहा है और नवनिर्मित भवन में मरीजों को हंस्तांतरित करने की प्रक्रिया को समझने और देखने के लिए पहुंचे थे। पीएमसीएच के अधीक्षक डॉ.राजीव कुमार सिंह ने बताया कि असम सरकार में आयुक्त दिन के 12 बजे पहुंचे थे और 2.30 बजे तक अस्पताल का निरीक्षण किया। अधीक्षक ने बताया कि आयुक्त को नवनिर्मित भवन में मेडिसीन इनडोर, शिशु रोग विभाग और स्त्रीरोग विभाग का निरीक्षण कराया गया। साथ ही पीएमसीएच में बने हेलीपैड को भी आयुक्त ने देखा। असम सरकार के आयुक्त ने अस्पताल को देखकर खुशी व्यक्त की और सराहना भी की। साथ ही पीएमसीएच के अधीक्षक ...