पटना, जनवरी 7 -- पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल का 101 वां स्थापना दिवस समारोह 24 और 25 फरवरी को मनाया जाएगा। पटना मेडिकल कॉलेज एलुमनाई एसोसिएशन की ओर से समारोह के लिए आयोजन समिति का गठन किया गया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. रामेन्द्र नारायण सिंह की अध्यक्षता में रेडक्रॉस सोसायटी के सभागार में बैठक की गई। इसमें जहां एसोसिएशन के लिए पूर्व में चुने गए पदाधिारियों के निर्णय पर मुहर लगाई गई तो वहीं स्थापना दिवस समरोह के लिए आयोजन समिति का भी गठन किया गया। एसोसिएशन के संयोजक सह प्रवक्ता डॉ.सच्चिदानंद ने बताया कि पिछले वर्ष 25 फरवरी को एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ.रामेन्द्र नारायण सिंह, संयोजक डॉ.सच्चिदानंद, कोषाध्यक्ष डॉ.उमेश पीडी भदानी और सचिव के तौर पर डॉ.दिनेश कुमार का चयन किया गया था। एसोसिएशन की दूसरी बैठक में इन सभी पर सहमति जतायी गई। डॉ.सच्चिदानंद ...