पटना, फरवरी 21 -- पीएमसीएच में दयाल दंपति के नाम पर पीजी टॉपर्स को स्वर्ण पदक दिया जाएगा। संस्थान ने वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. शंकरेश्वर दयाल (एनेस्थीसिया एवं क्रिटिकल केयर) और डॉ. रीता दयाल (प्रसूति एवं स्त्री रोग) की स्मृति में दो प्रतिष्ठित स्वर्ण पदकों की स्थापना की घोषणा की गई। यह पुरस्कार प्रत्येक वर्ष स्नातकोत्तर पाठयक्रम के उत्कृष्ट विद्यार्थियों को प्रदान किए जाएंगे। पीएमसीएच एल्युमिनी एसोसिएशन के सचिव डॉ. दिनेश कुमार ने पत्र के माध्यम से यह जानकारी उनके पुत्र निशांत दयाल को दी। बताया कि यह सम्मान 25 फरवरी को संस्थान के स्थापना दिवस से प्रारंभ होगा। इसके अंतर्गत एनेस्थीसिया विषय के पीजी टॉपर को डॉ. शंकरेश्वर दयाल स्वर्ण पदक व प्रसूति एवं स्त्री रोग विषय के पीजी टॉपर को डॉ. रीता दयाल स्वर्ण पदक प्रदान किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.