पटना, दिसम्बर 4 -- पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल गुरुवार को समाप्त हो गई। पीएमसीएच प्रशासन के साथ एक घंटे की बैठक के बाद सुरक्षा और सुरक्षित कार्य करने का माहौल बनाने का लिखित आश्वासन मिलने पर जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन (जेडीए) ने हड़ताल को वापस लिया और तत्काल काम पर लौटे । हालांकि दिन में करीब चार घंटे तक इमरजेंसी सेवा और ओपीडी पूरी तरह से ठप रही। इससे मरीजों और उनके साथ रहे तीमारदारों को परेशानी उठानी पड़ी। लोग भटकते रहे और बड़ी संख्या में बगैर इलाज कराए लौट गए। मालूम हो कि तीमारदार और चिकित्सक के बीच बुधवार को मारपीट के बाद जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर चले गए थे। जेडीए ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम और अस्पताल में कार्य करने के स्वच्छ माहौल बहाल करने की मांग की थी। हड़ताल के कारण करीब 2500 मरीज वापस लौट गए। इमरजेंसी सेवा और ओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.