भदोही, फरवरी 6 -- ज्ञानपुर। जिले में चयनित 11 पीएमश्री स्कूलों में साढ़े पांच लाख की लागत से खेल सामग्री क्रय हो चुका है। बच्चों की प्रतिभा निखारने की दिशा में पढ़ाई के साथ ही बच्चों को खेल में अभ्यास कराया जा रहा है। खेलकूद को लेकर नौनिहालों में खास ही उत्साह देखने को मिल रहा है। पूर्व में शासन से धन स्वीकृत होकर आ गया था। ऐसे में विभागीय स्तर से चयिनत कुल 11 पीएमश्री स्कूलों में खेल सामान की खरीद की जा चुकी है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवम पांडेय ने बताया कि बेसिक और माध्यमिक विद्यालयों के बाद अब पीएमश्री विद्यालयों में भी खेल गतिविधियां चल रही हैं। विद्यार्थियों की खेल प्रतिभा निखारने के लिए खेल सामग्री खरीद के लिए शासन ने 11 विद्यालयों को 50-50 हजार यानि 5.50 लाख रुपये अवमुक्त कर दिया था। इसी के साथ विभागीय स्तर से खेल सामग्री की खरीद...