हाथरस, जनवरी 3 -- पीएम श्री स्कूल शासन की प्राथमिकता में शामिल है। जनपद में कुल 13 विद्यालय संचालित हैं। इन विद्यालयों में संसाधनों के लिए लगातार मोटा बजट शासन की ओर से खर्च किया जा रहा है,लेकिन सुरक्षा इन विद्यालयों की राम भरोसे है। यदि ऐसे में किसी विद्यालय से सामान चोरी चला जाए जो हेड मास्टर की जिम्मेदारी होगी। जनपद के पीएम श्री विद्यालयों में केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा शैक्षिक गुणवत्ता बढ़ाने के उद्देश्य से लाखों रुपये का आधुनिक शैक्षिक एवं आईटी सामान भेजा जा रहा है। इन विद्यालयों में स्मार्ट क्लास, कंप्यूटर, फर्नीचर, प्रयोगशाला उपकरण सहित अन्य बहुमूल्य सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे छात्रों को बेहतर शैक्षिक वातावरण मिल सके। दूसरी ओर इन विद्यालयों की सुरक्षा को लेकर गंभीर लापरवाही सामने आ रही है। अधिकांश पीएम श्री विद्यालयों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.