लखीमपुरखीरी, जनवरी 12 -- लखीमपुर, संवाददाता। पीएमश्री स्कूलों की सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद की जाएगी। इन स्कूलों की सुरक्षा की जिम्मेदारी अब पीआरडी जवानों को दी जा रही है। बेसिक शिक्षा विभाग ने युवा कल्याण विभाग को पत्र लिखकर पीएमश्री स्कूलों में पीआरडी जवानों की तैनाती की मांग की है। एक स्कूल में दो पीआरडी जवान तैनात होंगे। इसमें एक दिन में सुरक्षा व्यवस्था संभालेगा वहीं दूसरे की ड्यूटी रात में रहेगी। शासन के निर्देश के बाद पीआरडी जवानों को तैनात करने की प्रकिया चल रही है। जिले में 31 पीएमश्री स्कूल चल रहे हैं। इन स्कूलों में स्मार्ट क्लास सहित अन्य व्यवस्थाएं की जा रही हैं। ग्रामीण क्षेत्र में स्कूल होने के कारण आएदिन स्कूलों में चोरी आदि की घटनाएं होती रहती हैं। इनको देखते हुए अब पीएमश्री स्कूलों की सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद की जा रही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.