जौनपुर, फरवरी 7 -- नौपेड़वा, हिन्दुस्तान संवाद। बक्शा विकास खंड के दरियावगंज पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय के बच्चों को वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय का एक्सपोजर विजिट कराया गया। शनिवार सुबह सेवानिवृत्त शिक्षक शेर बहादुर यादव ने हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया। भ्रमण टीम सबसे पहले रज्जू भैया विज्ञान संकाय में प्रयोगशाला का भ्रमण कराया गया। इसके बाद इंजीनियरिंग विभाग में रसायन विज्ञान, इलेक्ट्रॉनिक एवं अभियांत्रिकी प्रयोगशाला के उपकरणों से वहां के शिक्षकों ने बच्चों को अवगत कराया। भ्रमण के दौरान बच्चों को चंदन वाटिका एवं सरोवर से परिचित कराते हुए एकलव्य स्टेडियम का भ्रमण कराया गया। बच्चों को स्वामी विवेकानंद केंद्रीय पुस्तकालय में प्रत्येक विभाग की पुस्तकों को दिखाया गया। एक जिला एक उत्पाद योजना के तहत उत्पादों से भी परिचित कराते हु...