संभल, जनवरी 17 -- पीएमश्री विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों की सेहत को ध्यान में रखते हुए सरकार ने बड़ी पहल की है। अब इन विद्यालयों में विद्यार्थियों को आरओ प्लांट के माध्यम से शुद्ध और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। जिले के कुल 16 पीएमश्री विद्यालयों में से पहले चरण में 5 विद्यालयों को योजना के लिए चयनित किया गया है। शासन की ओर से प्रति विद्यालय 50 हजार रुपये की प्रथम किस्त भी जारी कर दी गई है। पहले चरण में पीएमश्री बनियाखेड़ा स्थित कंपोजिट विद्यालय आटा, विकासखंड गुन्नौर के उच्च प्राथमिक विद्यालय फतेहपुर और पीएमश्री विद्यालय अतरासी, विकासखंड संभल के उच्च प्राथमिक विद्यालय भारतल सिरसी तथा प्राथमिक विद्यालय बबराला को शामिल किया गया है। इन विद्यालयों में 180 लीटर क्षमता की जंग-रोधी स्टील टंकी के साथ आधुनिक आरओ सिस्टम लगाया जाएगा, जिससे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.