बागपत, फरवरी 23 -- बागपत। जिले में संचालित 12 पीएमश्री विद्यालयों में हर्बल गार्डन विकसित करने की तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए विद्यालयों को 30-30 हजार रुपये की धनराशि जारी होगी। जिसके बाद चरणबद्ध तरीके से विद्यालयों में हर्बल गार्डन स्थापित किए जाएंगे। विद्यालयों में हर्बल गार्डन विकसित करने का उद्देश्य विद्यालय परिसर को हरित व आकर्षक बनाना ही नहीं, बल्कि छात्र-छात्राओं को औषधीय और सुगंधित पौधों का व्यावहारिक ज्ञान भी देना है। इसके माध्यम से बच्चों को पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन और पुनर्चक्रण जैसे विषयों से जोड़ा जाएगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गीता चौधरी ने बताया कि यह पहल विद्यालयों में पर्यावरणीय चेतना को बढ़ावा देने के साथ बच्चों को प्रकृति से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.