संभल, फरवरी 19 -- एसएम कॉलेज के बड़े मैदान में बुधवार को जनपद स्तरीय विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें जिले भर के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में पीएम श्री फतेहपुर गुन्नौर की टीम ओवरऑल चैंपियन रही। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अलका शर्मा ने किया। बाल महोत्सव की कहानी प्रतियोगिता में मरियम जहरा (सिरसी) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि पोस्टर प्रतियोगिता में किंजल (बहजोई देहात) अव्वल रहीं। विज्ञान क्विज में बहजोई प्रथम और रजपुरा द्वितीय स्थान पर रहा। पाक कला प्रतियोगिता में पीएम श्री आटा ने प्रथम स्थान हासिल किया। क्रीड़ा प्रतियोगिता के बालक वर्ग (उच्च प्राथमिक) में 100 मीटर व 200 मीटर दौड़ में अरविंद (पीएम श्री फतेहपुर, गुन्नौर) ने बाजी मारी...