लातेहार, दिसम्बर 9 -- लातेहार, प्रतिनिधि। पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय के बास्केट बाल मैदान में पूर्ववर्ती छात्र सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय के उप प्राचार्य रामायण ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में झारखंड लोक सेवा आयोग में नवनिर्वाचित छात्रा मंजू लकड़ा एवं जवाहर नवोदय विद्यालय गुमला की एशिया योग चैंपियन संतोषी साहू थी। पूर्वीवर्ती छात्रों ने अपने-अपने संघर्षों और सफलता प्राप्ति के प्रयासों की कहानी अपने वर्तमान छोटे भाई-बहनों के सामने अभिव्यक्त की। विद्यालय की असमिया और लातेहार की बालिकाओं ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया। मंच संचालन स्वस्तिका तिवारी एवं मंतशा आलिया ने किया। इस अवसर पर अन्य रंगारंग कार्यक्रम भी पूर्ववर्ती छात्रों के द्वारा प्रस्तुत किया गया। कार्यक्र...