रांची, फरवरी 20 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। केंद्र प्रायोजित मिशन सक्षम आंगनबाड़ी एवं पोषण 2.0 के तहत संचालित प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (पीएमजेजेबीवाई) और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (पीएमएसबीवाई) के क्रियान्वयन में राज्य में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की गई है। वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए निर्धारित व्यय सीमा के मुकाबले अब तक 94 प्रतिशत राशि खर्च की जा चुकी है। योजना के तहत राज्य के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्यरत योग्य सेविका एवं सहायिकाओं को बीमा सुरक्षा का लाभ दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत 18 से 50 वर्ष आयु वर्ग के लाभुकों को प्रतिवर्ष 436 रुपये प्रीमियम पर जीवन बीमा का लाभ मिलता है। इस योजना में किसी भी कारण से मृत्यु होने पर मृतक के परिजनों को दो लाख रुपये की बीमा राशि प्रदान करने का प्रावधा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.