देहरादून, मई 26 -- देहरादून। ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी से सोमवार को उनके कैंप कार्यालय में कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल ने भेंट की। उन्होंने कर्णप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत सड़कों और पुलों के निर्माण से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। विधायक नौटियाल ने मंत्री से बकरियाबैंड से छिमटा, जंगलचट्टी (खेती) से सिराना, गॉल से मठकोट, बुंगीधार मेहलचोरी बछुआबाण से कोलानी और देवपुरी तक के पांच मोटर मार्गों की स्थिति का जिक्र करते हुए कहा कि इन स्थानों पर बने पुलों के साथ अप्रोच रोड का कार्य अधूरा है। इसके अतिरिक्त, विधायक ने लाटूगैर से नैणी (3.5 किमी) और स्यूंणी मल्ली (4.5 किमी) सड़क की खस्ताहाल स्थिति के बारे में भी बताया। ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने बैठक में उपस्थित पीएमजीएसवाई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.