विकासनगर, मई 15 -- कालसी ब्लॉक के अतंर्गत प्रधान मंत्री ग्राम सडक योजना से बने मोटर मार्गों के सुधारीकरण की मांग के बाद गुरुवार को मुख्य अभियंता गढ़वाल के साथ पीएमजीएसवाई के अधिकारियों ने क्षेत्र में पीएमजीएसवाई योजना से निर्मित सड़कों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने क्षतिग्रस्त सभी मार्गों को देवीय आपदा में डीपीआर भेजने के निर्देश अधिशासी अभियंता कालसी को दिए। इस दौरान उन्होंने कोठा बैंड-पंजीया मोटर मार्ग, कोठा-बैंड चंदोऊ सैंज मोटर मार्ग, मूंशी घाटी- देऊ- धोईरा मोटर मार्ग का निरिक्षण किया। लंबे समय से कोठा बैंड चंदोऊ सैंज मोटर मार्ग के सुधारीकरण की मांग करते ग्रामीणों ने बताया कि जब से सडक बनी है तब से देखरेख के अभाव में सडक खस्ताहाल हो चुकी है। विभाग से कई बार इसको ठीक कराने की मांग की जा चुकी है। मार्ग पर जगह जगह सुरक्षा दीवारें और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.