मधुबनी, अप्रैल 17 -- मधुबनी,नगर संवाददाता। डीएम अरविन्द कुमार वर्मा ने 24 अप्रैल पंचायती राज दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री की संभावित मधुबनी यात्रा की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की। समाहरणालय सभा कक्ष में वरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर अभी तक की सभी तैयारियों का समीक्षा किया। उन्होंने सभी कोषांगों द्वारा किए जा रहे कार्यों को बारी-बारी से विस्तृत समीक्षा किया। डीएम ने संपूर्ण कार्यक्रम स्थल पर दंडाधिकारियों,पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति को लेकर उपस्थित अपर समाहर्ता को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कार्यक्रम स्थल के पास कंट्रोल रूम की स्थापना को लेकर भी कई निर्देश दिए। डीएम ने चिकित्सकीय व्यवस्था को लेकर भी उपस्थित सिविल सर्जन डॉ. हरेन्द्र कुमार को कई आवश्यक निर्देश दिए। मंच एवं हैंगर का निर्माण कार्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.