प्रयागराज, जुलाई 3 -- प्रयागराज। एसआरएन अस्पताल की पीएमएसएसवाई बिल्डिंग के सामने वाली सड़क टूटी होने के कारण जलभराव हो गया है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं। सड़क पर पानी भर जाने से स्ट्रेचर और व्हीलचेयर लाने व ले जाने में परेशानी हो रही है। बिल्डिंग के बगल में रैप भी बना है, लेकिन उसके टूट जाने से बैरिकेटिंग करके रास्ता बंद कर दिया गया है। पीएमएसएसवाई बिल्डिंग में प्रतिदिन 1000 से अधिक मरीज आते हैं ओर 200 से अधिक मरीज स्ट्रेचर व व्हीलचेयर से आते जाते हैं। अस्पताल तक ग्रीन कॉरिडोर न होने के कारण मरीज भीगते हुए वार्ड तक पहुंचते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.