रांची, मार्च 4 -- रांची, वरीय संवाददाता। रांची नगर निगम की पीएमएवाई शाखा की बैठक मंगलवार को सभागार में हुई। निगम के उप प्रशासक गौतम प्रसाद साहू की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी वर्टिकल चार से जुड़े कार्य की प्रगति को लेकर चर्चा हुई। लक्ष्य को हासिल करने को लेकर निर्माण कार्य को गति देना तय हुआ। उप प्रशासक ने कहा कि शाखा की टीम हर दिन क्षेत्र भ्रमण कर लाभुक को चिन्हित करेगी। निर्माण कार्य तेज करने को प्रोत्साहित करेगी। इस क्रम में वैसे लाभुकों को समय पर किस्त भुगतान के लिए कहने का आदेश दिया गया, जिनके मकान का निर्माण पूरा हो चुका है। जो लाभुक आवास निर्माण में रुचि नहीं ले रहे हैं, उनसे कारण जानने के बाद समस्या का समाधान करने और प्रेरित करने को कहा गया। उप प्रशासक ने बताया कि निगम क्षेत्र में हर वार्ड में आवास निर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.