हरिद्वार, फरवरी 24 -- प्रांतीय चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा संघ (पीएमएचएस) के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रमेश कुंवर और प्रदेश महासचिव डॉ. यशपाल तोमर हरिद्वार पहुंचे, जहां उनका स्वागत किया गया। सीएमओ डॉ. आरके सिंह, मेला अस्पताल के सीएमएस डॉ. राजेश गुप्ता, डॉ. शादाब, अवनीश और अशोक कालरा ने पुष्पगुच्छ भेंट किया। सीएमओ ने विश्वास जताया कि यह संगठन सरकार और चिकित्सकों के बीच बेहतर समन्वय बनाने में भूमिका निभाएगा। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रमेश कुंवर ने स्पष्ट किया कि ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करना प्राथमिकता रहेगी। प्रदेश महासचिव डॉ. यशपाल तोमर ने कहा कि हम एकजुट होकर काम करेंगे। मेला अस्पताल के सीएमएस डॉ. राजेश गुप्ता ने कहा कि सशक्त नेतृत्व स्वास्थ्य सेवाओं में सकारात्मक बदलाव लाने में सहायक सिद्ध होगा।

हिंदी हिन्...