गोरखपुर, दिसम्बर 15 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। उत्तर प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा संचालित प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमईजीपी) के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में केवल अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 10 स्वरोजगार इकाइयों की स्थापना का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिला ग्रामोद्योग कार्यालय गोरखपुर ने पात्र उद्यमियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। योजना के तहत बैंकों से ऋण पर शहरी क्षेत्र में 25 प्रतिशत और ग्रामीण क्षेत्र में 35 प्रतिशत तक अनुदान मिलेगा। इच्छुक अभ्यर्थी पीएमईजीपी पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...