सासाराम, फरवरी 6 -- सासाराम। जिला उद्योग केंद्र सभागार में ऋण वितरण के लिए मेगा कैम्प का आयोजन किया गया, जिसमें प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम,प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना व प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के लाभुकों को विभिन्न बैंकों द्वारा ऋण वितरित किया गया। बैठक में उद्योग विभाग के संयुक्त सचिव राज कुमार यादव के अलावे महाप्रबंधक अशीष रंजन, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक शैलेश कुमार, परियोजना प्रबंधक दिलीप कुमार आदि थे। मेगा कैम्प में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के 19 लाभुकों को ऋण स्वीकृत किया गया तथा 12 लाभुकों को कुल 85 लाख की राशि वितरित किया गया। इसी प्रकार प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना में कुल 46 लाभुकों का ऋण स्वीकृत किया गया। 22 लाभुकों के बीच 1 करोड़ 9 लाख की राशि का वितरण किया गया। विभिन्न ...