पलामू, दिसम्बर 10 -- पीमेदिनीनगर, संवाददाता। पलामू की उपायुक्त समीरा एस ने बुधवार को प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम(पीएमईजीपी) की जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक कर सब्सिडी क्लेम करते समय हो गई त्रुटियों के कारण अभी तक अनुदान लंबित रहने के कारणों की समीक्षा की। इस क्रम में पाया गया कि बड़ी संख्या में सत्यापन लंबित रहने के कारण अनुदान का भुगतान लंबित है। उपायुक्त ने शीघ्र सत्यापन कार्य निष्पादन करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने बैठक में चालू वित्तिय वर्ष की योजना अंतर्गत प्राप्त लक्ष्य के विरुद्ध शत-प्रतिशत क्रियान्वयन का निर्देश दिया गया। उन्होंने सभी बैंकों को आपसी समन्वय के साथ तकनीकी अड़चनों एवं अन्य समस्याओं को दूर कर कार्य करने का निर्देश दिया। लंबित आवेदनों को निष्पादित करने एवं वैध कारणों से आवेदन वापस करने सहित अन्य बिंदुओं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.