अंबेडकर नगर, फरवरी 21 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में बैठक आयोजि की गई। बैठक में सभी नियोजकों को शीघ्र ही अपना पंजीकरण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद के 1200 नियोजक जो पीएफ अंशदान नहीं कर रहे हैं, उन्हें नोटिस निर्गत की जाए। उन्होंने सभी विभागों को निर्देशित किया कि अधिक से अधिक नियोजकों एवं कर्मकारों को योजना से आच्छादित किया जाए। निर्देशों के अनुपालन न करने की दशा में ईपीएफओ विभाग द्वारा संबंधित नियोजकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी ने बताया कि योजना के तहत नियोजकों को आगामी 24 माह तक एवं विनिर्माण क्षेत्र में कार्य करने वाले नियोजकों को 48 माह तक ...