हल्द्वानी, जनवरी 19 -- हल्द्वानी। पंजाब नेशनल बैंक मंडल कार्यालय हल्द्वानी की ओर से सुशीला तिवारी अस्पताल सभागार में सांस्कृतिक कार्यक्रम ताल-तरंग का आयोजित हुआ। शुभारंभ उपमंडल प्रमुख संजीव पुरोहित ने निर्णायक मंडल सदस्य हरीश चंद्र पांडे और पंचाचूली देश फेम रुचि जंगपांगी के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर किया। क्लासिकल वोकल, नृत्य और नाटक प्रतियोगिताओं में स्टाफ व परिवारजनों ने प्रतिभा दिखाई। अंत में विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम संचालन अजय कुमार सिंह ने किया। इस दौरान एमसीसी प्रमुख उदय शंकर महाजन, मुख्य प्रबन्धकगण व स्टाफ सदस्य मौजूद रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.