जहानाबाद, जुलाई 23 -- जहानाबाद, हिंदुस्तान प्रतिनिधि। स्थानीय पंजाब नेशनल बैंक करेंसी चेस्ट के सौजन्य से बुधवार को बैंक के मेन ब्रांच के प्रांगण में नोट एवं सिक्का एक्सचेंज स्टॉल का आयोजन किया गया। इस स्टॉल का उद्घाटन अग्रणी जिला प्रबंधक रवींद्र कुमार सिंहा एवं करेंसी चेस्ट के शाखा प्रबंधक श्याम बाबू रजक द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर श्री सिंहा ने अपने संबोधन में कहा कि बैंक द्वारा समय-समय पर इस प्रकार के विनिमय स्टॉल लगाए जाते हैं, जिससे आम ग्राहकों को नवीन मुद्रा और सिक्के सरलता से उपलब्ध हो सकें। उन्होंने बताया कि इस पहल का उद्देश्य ग्राहकों को बेहतर बैंकिंग सुविधाएं प्रदान करना और पुराने नोटों या सिक्कों को नवीन करेंसी से बदलवाने की प्रक्रिया को सुलभ बनाना है। स्टॉल के माध्यम से लगभग 1,95,000 मूल्य की करेंसी का विनिमय किय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.