पटना, दिसम्बर 10 -- पंजाब नेशनल बैंक द्वारा मेगा कृषि आउटरीच कार्यक्रम बुधवार को बख्तियारपुर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मंडल प्रमुख प्रखंड विकास पदाधिकारी उत्पल कांत, मंडल प्रमुख स्नेह कुमार सिंहल, प्रखंड परियोजना प्रबंधक निर्मला कुमारी सहित कई अधिकारी मौजूद थीं। बैंक का उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि-व्यवसाय, सरकारी योजनाओं और वित्तीय समाधान की जानकारी देना था। कार्यक्रम में एसएचजी, कृषि अवसंरचना कोष, पशुधन मिशन, स्टार्टअप खेती और पीएमएफएमई जैसी योजनाओं पर विशेष चर्चा हुई। मौके पर किसानों को केसीसी, एग्री गोल्ड लोन सहित कई ऋण स्वीकृति पत्र दिए गए। पीएनबी ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.